| № | Language | Language (local) | Wiki | Articles | Depth | Total | Edits | Admins | Users | Images |
|---|
| 35 | Telugu | తెలుగు | te | 36 259 | 3 | 57 133 | 179 084 | 10 | 3 023 | 2 444 |
| 38 | Nepal Bhasa | नेपाल भाषा | new | 31 555 | 2 | 48 408 | 129 175 | 1 | 132 | 36 |
| 46 | Manipuri | বিষ্ণুপ্রিয়া মণিপুরী | bpy | 20 828 | 3 | 28 754 | 151 191 | 1 | 107 | 116 |
| 54 | Bengali | বাংলা | bn | 16 264 | 36 | 61 803 | 211 828 | 8 | 1 471 | 924 |
| 59 | Hindi | हिन्दी | hi | 13 526 | 6 | 24 047 | 111 291 | 12 | 2 342 | 815 |
| 64 | Marathi | मराठी | mr | 11 628 | 15 | 27 808 | 125 592 | 5 | 1 528 | 719 |
| 65 | Tamil | தமிழ் | ta | 11 515 | 20 | 27 665 | 162 053 | 13 | 2 135 | 2 450 |
आप पहले इस चार्ट को देख लीजिए। (चार्ट सही से नही दिख रहा है. लेकिन उसमे बोल्ड से लिखे गए नम्बर लेखो की संख्या हैं )इस 15 सितंबर, 12 बजे दोपहर को कापी किया गया। मैं हैरत में हूं। तेलगू, नेपाली, मणिपुरी और बंगाली हमसे आगे हैं। तेलगू की बात तो समझ में आती है लेकिन नेपाली और मणिपुरी भी..। नेपाली के पास हिंदी के मुकाबले दुगने से भी ज्यादा लेख हैं।
भारत में हिंदी का बाजार अंग्रेजी से लड़ने को तैयार है। लड़ने को क्या हराने को तैयार है। लेकिन विकिपिडिया में हिंदी की यह स्थिति..। क्यों? क्या हिंदी के लेखक केवल आत्ममुग्धता और पैसे के लिए ही लिखते हैं? अगर लिखते हैं तो कुछ गलत नहीं करते लेकिन क्या वह अपनी लेखनी का योगदान कुछ अच्छी चीजों में नहीं दे सकते? अगर नहीं देते हैं तो गलत करते हैं।
ब्लागर्स की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है लेकिन विकिपिडिया के लेखों में नहीं..। आइए हम सब मिल जुल विकिपिडिया में योगदान दें। एक पंक्ति ही सही लेकिन लिखिए..। सब मिलकर लिखेंगे तो हम अन्य विदेशी भाषाओं को भी पीछे छोड़ देंगे।
यह लिंक आपको विकिपीडिया के लेखो के बारे में पूरी डिटेल देगी

