अभी मैं विश्व की दस बड़ी समस्याओं के बारे में लिख रहा हूं कि एक हिंदी की आने वाली समस्या दिख गई। रवि रतलामी जी ने आज एक उपयोगी मशीनी हिन्दी वर्तणी जांचक से परिचय कराया। यह जितना उपयोगी होगा उतना ही दुरुपयोगी। इसका उपयोग कई हिंदी ब्लागर भी करेंगे। अभी भी कर रहे होगें। यह ठीक उस तरीके से जैसे गणित हल करना मत सीखो, कुंजिका से देख कर बना लो।
इसका उपयोग शुरुआती रूप हिंदी लिखने के लिए ठीक है, वह भी उनके लिए जो हिंदी भाषी या हिंदी की पढ़ाई नहीं की है। इसका उपयोग अगर हम आप हिंदी ब्लागर भी करने लगे तब तो वह दिन दूर नहीं जब हमारे बच्चे हिंदी का एक शब्द भी ठीक से नहीं लिख पाएंगे। जैसे अभी तक तो स्कूलों में अच्छे हैंड राईटिंग की बात की जाती है, लेकिन कंप्यूटर आने के बाद कौन बच्चा अच्छे हैंड राईटिंग के लिए अभ्यास करेगा?
इसका इस्तेमाल उतना ही करें जितना जरूरी हो, वरना हम हिंदी को जितना बनाएंगे नहीं उससे कहीं ज्यादा नाश कर देंगे।
अगर इसका कोई और जबरदस्त फायदा वाला नजरिया बता पाए तो मुझे खुशी होगी।

