आप अच्छे हैं। समाज के लिए अच्छा सोचते हैं। आपकी बातें अच्छी हैं। सबको लुभाती हैं। आपका काम लोगों का मनोरंजन करना है। लेकिन अगर गलती से आपने कुछ गलता कह दिया तो इसका अंजाम..। कितना बुरा हो सकता है इस खबर को पढ़ कर अंदाजा लगा सकते हैं।
जिनको नहीं पता है उनके लिए, इंडियन आइडल बने प्रशांत तमांग पर रेड एफएम, दिल्ली के आरजे नितिन ने कुछ ऐसा कहा जिसे नहीं कहा जाना चाहिए। लेकिन अब जब उन्होंने कह दिया तो उसके बाद जो हुआ वह बुरा हुआ। मैं नितिन को निजी तौर पर तो नहीं जानता लेकिन उन्हें काफी सुना है। वह समाज के अच्छे के बारे में बोलते हैं लेकिन यहां गलती हो गई।
अब नितिन ने जो कुछ कहा उसके लिए माफी मांग ली है। उम्मीद है कि सभी पूर्वी भारत के निवासी उन्हें माफ कर देंगे।


