काल सेंटर में काम करने वाले युवक ने आत्महत्या की.. समाज बदल रहा है। 14 साल की आरुषि की हत्या होती है.. समाज पर इसका असर गहरा होगा! अंतरजातीय शादियां हो रही हैं.. कुछ का मानना है कि समाज सुदृढ़ होगा तो कुछ इसके ठीक उलट समाज व्यव्यस्था को टूटता हुआ देख रहे हैं।
समाज के ढांचा और उसमें होने वाले बदलावों को बताने वाला विषय समाजशास्त्र। स्नातक किए हुए पांच साल हो गए। स्नातकोत्तर करने की सोचता था। हिंदी में थोड़ी रूचि थी, सोचा था हिंदी लूंगा। लेकिन इच्छा बदली और समाज को जानने की लालसा ने समाजशास्त्र की ओर ध्यान खींचा। .. और मैंने इग्नू से स्नातकोत्तर में समाजशास्त्र ले लिया।
कई रेग्यूलर पढ़ाए जाने विषयों में समाजशास्त्र सबसे नया विषय है। इसका इतिहास महज 150 से 200 साल की है। नया और मजेदार विषय है। फिलहाल मैं इसको विकिपिडिया में पढ़ रहा हूं। आगे जैसे-जैसे इससे जुड़ी कुछ रोचक घटनाएं होंगी तो सहज रूप से यह ब्लाग पर जरूर आएंगी।
तब तक के लिए..
नया और नवीन..
शाखाएं अच्छी लगती हैं
लेकिन पुराना जड़..
इसकी पहचान होती है
.. इसलिए पुराने को ना भूलना।


