पहले लोग जब मुझसे पूछते थे कहां के रहने वाले हो मैं कहता था रांची। रांची!!! ऐसे कहते थे लगता हो जैसे रांची भारत में नहीं पाकिस्तान में हो। उसके बाद मैं कहता था वहीं जहां के वित्त मंत्री हैं यशवंत सिन्हा। ओ अच्छा..अच्छा तो आप वहां के हैं। बड़ा बुरा लगता था कि यार इन लोगों को इतना नहीं पता कि रांची कहां है!
समय बदला राजग की सरकार केंद्र से हट गई और यशवंत सिन्हा भी वित्त मंत्री से हट गए। मैं सोचने लगा था कि अब क्या बताऊंगा?
लेकिन अब कोई नहीं रांची का नाम सुनने के बाद दोबारा कोई नहीं पूछता।
वजह, ‘झारखंड रत्न’ से सम्मानित महेंद्र सिंह धोनी रांची के रहने वाले हैं। यह अब सब जानते हैं।
अब लोग यह पूछते हैं कि आपका घर धोनी के घर से कितनी दूर है? हंसी आती है आज भी कि उन्हें रांची तो पता है लेकिन झारखंड नहीं। धोनी उनलोगों को भी बता देगा कि झारखंड कहां है?
धोनी जोहार!!


