मेरा दोस्त खेल प्रेमी है…नहीं क्रिकेट प्रेमी है…नहीं वह कुछ और है… सायना नेहवाल को नहीं जानता (ये सानिया मिर्जा हैदराबादी नहीं ये हिसार की हैं, बैडमिंटन खेलती हैं) हां तो मेरा दोस्त आज दुखी है. पाकिस्तान टी 20 विश्व कप का चैंपियन हो गया ना…कहता है ये कौन सायना! सायना नहीं जीतती और पाकिस्तान भी नहीं जीतता तो मैं ज्यादा खुश होता…
पता नहीं क्या कहना चाहता है…मेरी समझ में तो नहीं आया.. लोग अपने दुख से दुखी नहीं हैं, दूसरों (पड़ोसी) के सुख से दुखी हैं.
बड़े दिनों बाद ब्लाग पर लिख कर अच्छा लग रहा है.

