कहीं दूर से आवाज आई कि यार क्या गाना गाती है….गाना तो केवल लता मंगेशकर गाती है! मैं सोचने लगा कि बाकि के गायक क्या करते हैं… आशा भोंसले, कविता कृष्णमूर्ति, श्रेया घोषाल और भी ना जाने कितनी….
ये बात मैं इसलिए लिख रहा हूं कि आज मैंने किसी ब्लाग में देखा कि कोई कह रहा था कि ब्लागिंग तो केवल आप ही करते हैं बाकि तो सब…. मैं ऐसा नहीं मानता…जिसने कहा उसके ब्लाग को लेकर भी नहीं सोचता
ब्लोगिंग सर्वथा निजी चीज है…आप उसमें गीत लिखें या गाली, कार्टून पोस्ट करें या बहस करें यह आपका और सिर्फ आपका निजी मामला है और कुछ नहीं….

