हरेक फिल्म देखने के बाद मैं अपने एक दोस्त को फिल्म के बारे में मैसेज करता हूं। वेडनसडे देखने के बाद मैंने लिखा, Superb Direction and Outstanding Acting by Legend Duo.
आप लोगों ने फिल्म नहीं देखी है तो जाकर देखिए थियेटर में जाकर। जिन्हें पाईरेसी से परहेज नहीं हैं घर पर डीवीडी लाकर देखिए।
जब कोई नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर के बारे में कहते हैं कि ये लोग कमाल के एक्टर हैं और आपको उनकी बात नहीं समझ में आती है तो यह फिल्म देखिए कमाल के एक्टर होने का मतलब समझ में आ जाएगा।
यह फिल्म आपको थियेटर की कुर्सी से उठने नहीं देगी। फिल्म की जान है इसका संवाद, निर्देशन और हमेशा एक अजीब सा चलने वाला बैकग्राउंड म्यूजिक।
आतंकवाद से लड़ने वाले साधारण इंसान की कहानी जो मैं, आप, आप, आप… कोई भी हो सकता है। कोई भी.. यह साधारण इंसान भी हमारे आपके तरह ही घुटता रहता है, बर्दाश्त करता रहता है और एक दिन वह…. फिल्म जाकर देखिए मैं नहीं बताऊंगा।
फिल्म खुदा के लिए में नसीरुद्दीन शाह के अंतिम दस मिनट के डायलग और वेडनसडे के अंतिम दस मिनट के डायलग लोगों को, समाज को बदलने वाला है।
कई दिनों की बैचेनी थी ब्लाग लिखने की सो वेडनसडे ने दूर कर दी। Thanks to Naseer Ji, Anupam ji and Director Neeraj Pandey and The Whole Team of A Wednesday.
Film Official Website: A Wednesday

