दुनिया की दस बड़ी समस्याएं…

पीने का साफ पानी
उर्जा स्रोतों की कमी
जनसंख्या विस्फोट .. से आगे की बात करते हैं

अमीरी-गरीबी में बढ़ती खाई
मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज का वर्तमान बाजार मूल्य 3,50,000 करोड़ रुपये है। विदर्भ में 1000रुपये का कर्ज ना चुका पाने वाले एक किसान ने आत्महत्या कर ली। इससे भयावह मंजर और कहीं नहीं हो सकता। हम पढ़ते हैं और भूल जाते हैं लेकिन आज भी विदर्भ और विश्व के कई हिस्सों में गरीबी के कारण लोग भूखे सोएंगे। यह बाजार और पूंजीवाद का गणित है, जो नई दिक्कत के रूप में सामने आ रहा है। रवांडा, घाना, म्यांमार, हैती यहां तक की भारत में भी इसको सहज रूप में देखा जा सकता है।

परमाणु हथियार
पाकिस्तान ने हत्फ-4 का सफल परीक्षण किया। भारत ने बीजिंग तक मार करने वाले अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण किया। अखबारों में तो आप पढ़ते ही होंगे। भारत ने स्माइलिंग बुद्धा (1974) से इसकी शुरुआत की। रूस ने 1945 में ही पहला परमाणु परीक्षण किया था। अब तक आठ देश परमाणु हथियार संपन्न देश बन चुके हैं। इस्राइल और ईरान कतार में हैं।

nagasaki blast

परमाणु हथियारों के प्रभाव के बारे में जानने के लिए यह तस्वीर काफी होगी। मालूम हो कि नागासाकी में किए गए विस्फोट की यह तस्वीर आज के परमाणु बमों से काफी कमजोर थी। यह समस्या रोज खड़ी हो रही है, विकराल और विकराल, फ्यूजन रिएक्शन की तरह..।

सेक्स का वहशीपना और समलैंगिकता

अमेरिका की एक सीनेटर ने कह दिया समलैंगिकता आज की सबसे बड़ी प्राब्लम है, आतंकवाद से भी बड़ी। लगता भी है. मुझे लगा सो मैंने लिख दिया बाकि आप लोगो की राय से कुछ पता चलेगा की आप लोग क्या सोचते हैं.

समस्या अभी और भी हैं… अगले पोस्ट में.

झूठ बोलतीं हैं महिलाएं..

हां, यही सच है, अधिकांश महिलाएं झूठ ही बोलती हैं। साथ में शराब भी पीती हैं, कपड़े भी भड़काऊ पहनती हैं और झूठ भी बोलती हैं।

यही कहा जा रहा है ब्रिटेन में। एक रिपोर्ट के मुताबिक बलात्कार के 100 मामले में केवल 5 मामले में आरोपी दोषी साबित हो पाता है। इसकेउलट महिलाओं पर इल्जाम लगता है कि वह बलात्कार को लेकर झूठ बोलती हैं।

यह वही ब्रिटेन है, जहां के कानून पूरे विश्व के कानून को एक दिशा देता है। वकील और जज वहां के केस की स्टडी करते हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन में हर साल बलात्कार के 14000 मामले सामने आते हैं, जिसमें से हर 20 में से 19 आरोपी रिहा हो जाते हैं।

इसके पीछे कैसी-कैसी दलील दी जाती हैं, जरा गौर फरमाएं:
बलात्कार का कोई चश्मदीद नहीं होता है।
किसी भी क्लोज शर्किट कैमरे में कोई तस्वीर नहीं मिलती।
लड़की खुद नशे में होती है।

यह कोर्ट में कही जाती हैं, जो बाहर कही जाती हैं, कुछ स्टीरियोटाईप ही है

लड़की ने भड़काऊ कपड़े पहने हुए थे।
लड़की ने उत्तेजित किया था।
उसपर से यह बात कही जाती है कि बढ़ते हुए बलात्कार के केस को देखते हुए छेड़छाड़ और ऐसी ही घटनाओं पर पुलिस ज्यादा तवज्जो नहीं देती।

नोट: मैने जो कुछ भी लिखा है, वह न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट और वाल स्टीर्ट जर्नल पर लिखे गए एक ब्लाग को पढ़कर लिखा है।

|