| № | Language | Language (local) | Wiki | Articles | Depth | Total | Edits | Admins | Users | Images |
|---|
| 35 | Telugu | తెలుగు | te | 36 259 | 3 | 57 133 | 179 084 | 10 | 3 023 | 2 444 |
| 38 | Nepal Bhasa | नेपाल भाषा | new | 31 555 | 2 | 48 408 | 129 175 | 1 | 132 | 36 |
| 46 | Manipuri | বিষ্ণুপ্রিয়া মণিপুরী | bpy | 20 828 | 3 | 28 754 | 151 191 | 1 | 107 | 116 |
| 54 | Bengali | বাংলা | bn | 16 264 | 36 | 61 803 | 211 828 | 8 | 1 471 | 924 |
| 59 | Hindi | हिन्दी | hi | 13 526 | 6 | 24 047 | 111 291 | 12 | 2 342 | 815 |
| 64 | Marathi | मराठी | mr | 11 628 | 15 | 27 808 | 125 592 | 5 | 1 528 | 719 |
| 65 | Tamil | தமிழ் | ta | 11 515 | 20 | 27 665 | 162 053 | 13 | 2 135 | 2 450 |
आप पहले इस चार्ट को देख लीजिए। (चार्ट सही से नही दिख रहा है. लेकिन उसमे बोल्ड से लिखे गए नम्बर लेखो की संख्या हैं )इस 15 सितंबर, 12 बजे दोपहर को कापी किया गया। मैं हैरत में हूं। तेलगू, नेपाली, मणिपुरी और बंगाली हमसे आगे हैं। तेलगू की बात तो समझ में आती है लेकिन नेपाली और मणिपुरी भी..। नेपाली के पास हिंदी के मुकाबले दुगने से भी ज्यादा लेख हैं।
भारत में हिंदी का बाजार अंग्रेजी से लड़ने को तैयार है। लड़ने को क्या हराने को तैयार है। लेकिन विकिपिडिया में हिंदी की यह स्थिति..। क्यों? क्या हिंदी के लेखक केवल आत्ममुग्धता और पैसे के लिए ही लिखते हैं? अगर लिखते हैं तो कुछ गलत नहीं करते लेकिन क्या वह अपनी लेखनी का योगदान कुछ अच्छी चीजों में नहीं दे सकते? अगर नहीं देते हैं तो गलत करते हैं।
ब्लागर्स की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है लेकिन विकिपिडिया के लेखों में नहीं..। आइए हम सब मिल जुल विकिपिडिया में योगदान दें। एक पंक्ति ही सही लेकिन लिखिए..। सब मिलकर लिखेंगे तो हम अन्य विदेशी भाषाओं को भी पीछे छोड़ देंगे।
यह लिंक आपको विकिपीडिया के लेखो के बारे में पूरी डिटेल देगी







राजेश भाई बात तो सचमुच हैरान करने वाली है। किन्तु मैं इसे रोग के बजाय रोग का लक्षण मानता हूँ।
किसी भी पिछड़े और आत्मविश्वास से हीन समाज की यह एक दुखद सत्य है कि उसकी आवाज कहीं भी उसकी संख्या से मेल नहीं खाती।
पर सुखद स्थिति यह है कि यह सब बदल रहा है और बदलेगा।
sachmuch fikr karne vaali bbaat hai. main khud kaii baar is par soch chuckaa hoon.
खास बात यह है कि हम सभी हिंदी को कविता कहानी की भाषा समझते हैं। या कहिए कि वेब पर कविता कहानी वाले लोग ही हिंदी लिखते पढ़ते हैं। जब ज्ञान विज्ञान की दुनिया वाले लोग विकिपीडिया में आएँगे तभी हिंदी विकि की सूरत बदलेगी। तो बोलो भई है कोई…
शायद आप न भी जानते हों कि नेपाल भाषा और नेपाली दो अलग अलग भाषाएँ हैं और दोनो के अलग अलग विकिपीडिया भी हैं। नेपाली का विकिपीडिया हिंदी से पीछे है और नेपाल भाषा का हमसे आगे। इस नेपाल भाषा विकिपीडिया का एक मात्र प्रबंधक मेडिकल का छात्र है और कंप्यूटिंग में उस्ताद और विकिपीडिया के लिए खूब समय देकर उसने लगभग अकेले ही नेपाल भाषा के विकिपीडिया का इतना विकास किया है। यही नहीं युकेश नाम से लिखने वाला यह व्यक्ति हिंदी विकिपीडिया में भी बहुत सहयोग देता रहा है। आप लोगों में से ओपेन सोर्स के साथ काम करने वाले अनुभवी लोगों का हिंदी विकि पर स्वागत है। एक बार फिर से आवाज़ लगा दूँ…भई है कोई…
बिलकुल सही कह रहे है आप
मै आप की बात से सहमत हूँ
जिस प्रकार एक-एक बूँद से घडा भरता है उसी प्रकार एक-एक हिंदी के शब्द व वाक्य से यह कमी भी दूर हो सकती है, तो आइए अब अपने स्वार्थ से उँचा उठकर देश व हिंदी के लिए कुछ करने का समय आ गया है।
धन्यवाद